फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। रसोई गैस की किल्लत के बीच साइबर ठगों ने जिले में लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। ठग पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन बंद करने का डर दिखाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। मार्च माह में ऐसे कुल 8 मामलों में 6 लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मार्च में सामने आए आठ मामलों में ठगों ने 6 लाख 26 हजार रुपये ठगे है। ठगी का तरीका लगभग एक जैसा है। साइबर ठग लोगों को और मोबाइल संदेश भेजकर बताते हैं कि उनका गैस कनेक्शन बंद होने वाला है, क्योंकि बिल या केवाईसी अपडेट नहीं है। इसके बाद तुरंत भुगतान करने के लिए लिंक भेजा जाता है या एक लिंक डाउनलोड करने को कहा जाता है। जैसे ही पीड़ित लिंक खोलता है, ठग उसके मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। कई मामलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.