फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एक महिला से 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना सेंट्रल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-89 निवासी मृदुला राय ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर अडानी गैस कनेक्शन कटने की बात कही। ठग ने कनेक्शन चालू रखने के नाम पर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह आरोपी ने धोखाधड़ी कर कुल 45 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना साइबर अपराध सेंट्रल फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गैस कनेक्शन, बिजली बिल या क...