फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- - क्रेडिट कार्ड की ई-केवाईसी कराने और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर कर भी की ठगी फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर अलग-अलग तरीकों से उनके बैंक खाते खाली कर रहे हैं। साइबर थाना एनआईटी में ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें ठगों ने गैस कनेक्शन अपडेट कराने, बैंक क्रेडिट कार्ड की ई-केवाईसी कराने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। ठगों ने पीड़ितों से कुल करीब 13 लाख 56 हजार रुपये ठगे गए। पुलिस ने सभी मामलें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनाएं सेक्टर-81 निवासी डॉक्टर योगेश कुमार के व्हाट्सएप पर 27 अगस्त को एक नंबर से अडानी गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज आया। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उ...