गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक फिर से आईजीएल गैस कंपनी के बिल अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर शातिर ने वैशाली की प्लेटिनम हाइट्स सोसाइटी में रहने वाले निजी कंपनी कर्मी का मोबाइल हैक करके दो बैंक खातों से 3.93 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने अपने सभी बैंक खाते और सिम बंद करवाने के साथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।वैशाली प्लैटिनम हाइट्स सोसायटी निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को उनके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में आईजीएल गैस बिल को अपडेट करने की बात लिखी गई थी। बिल अपडेट न किए जाने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी। उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो उन्हें एक फार्म भेजा गया, जिसे भरने के लिए कहा गया था। उसमें नाम, नंबर, कनेक्शन संख्या और आईडी पासवर्ड भरने के लिए कहा गया था। उन्हो...