मधुबनी, दिसम्बर 20 -- मधुबनी। बेखौफ बदमाशों ने राजनगर बाजार में बीती रात एसबीआई की एटीएम का कैश बॉक्स काटकर ले गये। कैश बॉक्स में 16 लाख से अधिक रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निजी भवन में संचालित एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। बताया जा रहा है कि चार-पांच की संख्या में आए बदमाशों ने रात करीब 1:30 बजे घटना को अंजाम दिया। सुबह गृह स्वामी कुमुद यादव के जागने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर राजनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्र किशोर टुड्डू दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी योगेंद्र कुमार और सदर एसडीपीओ टू मनोज कुमार राम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम के कैश बॉक्स को काटा है। कैश बॉक्स में 16 लाख से अधिक रुपये थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आध...