गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहर के जिन क्षेत्र में पीएनजी की मेन लाइन पहुंच चुकी है, वहां पर संबंधित एजेंसिया उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन जारी करें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन को लेकर वार्ड पार्षद व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडबल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जागरुकता अभियान चलाए। गैस कपंनियों को लंबित आवेदनों को पीएनजी कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए। डीसी अजय कुमार ने शुक्रवार शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में एलपीजी-पीएनजी कंपनियों व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एलपीजी आपूर्ति तथा पीएनजी कनेक्शन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर सख्ती से कार्य किया जा रहा है। सभी एजेंसियों के रोजाना स्टॉक की मॉनीटरिंग...