मथुरा, मार्च 16 -- ईरान व इजरायल के बीच छिड़ी जंग के कारण बढ़ते तनाव और ईंधन आपूर्ति में आ रही रुकावटों के बीच एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर राहत मिलनी शुरू हो गई है। शनिवार और रविवार को ऑन लाइन गैस बुक कनेक्शन धारकों द्वारा कराई गईं। कभी-कभी सर्वर में खराबी आ जाती है। इधर जिला पूर्ति विभाग द्वारा लगातार गैस एजेंसियों एवं गोदामों पर नजर रख स्टॉक चेक किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही। कॉमार्शियल गैस सिलेंडर पर रोक से घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफलिंग का कार्य कुछ जगह चोरी छुपे किया जा रहा है। सिलेंडर में से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडर में भरी जा रही हैं। कुछ जगह ब्लैक में भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इससे छोटे-छोटे दुकानदार अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गत दिवस एवं रविवार को कनेक्शन धारकों द्वारा ऑन लाइन बुकिंग कराई। क...