कुशीनगर, जून 16 -- कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा तहसील क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं ने बुक किए गए गैस सिलेंडर के साथ जबरन गैस की पाइप लेने के लिए दबाव बनाने और अतिरिक्त रकम वसूलने का आरोप लगा है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

उपभोक्ताओं की शिकायतें ग्राम सभा दरगौली निवासी विजय कुशवाहा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि पड़रही स्थित गैस एजेंसी समेत क्षेत्र की कई एजेंसियां सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से करीब 200 रुपये लेकर जबरन दो फिट का गैस पाइप दे रही हैं। उनका कहना है कि पाइप लेने से इनकार करने पर सिलेंडर देने में आनाकानी की जाती है। विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। नरकहवा निवासी अनुराग कुशवाहा, छितौनी नगर पंच...