सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। शहर के कोरलाही में निर्माण को प्रस्तावित एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह का 33 साल तक मेंटेनेंस तमिलनाडु की ईशा फाउंडेशन करेगी। फाउंडेशन के द्वारा ही एलपीजी गैस आधारित शवदाह का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए एमओयू साइन किया गया है। एमओयू साइन करने से पहले डीएम दीपेश कुमार से ईशा फाउंडेशन के प्रतिनिधि स्वामी चिन्ना के नेतृत्व में आई टीम मिले और गैस आधारित शवदाह निर्माण के तहत कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे उसकी जानकारी दी। उसके बाद नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और ईशा फाउंडेशन तमिलनाडु के संस्थापक गुरु जग्गी महाराज के प्रतिनिधि ने एमओयू साइन करने की प्रक्रिया पूरी की। मौके पर सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, बुडको के पीडी हेमंत कुमार सहित अन्य थे। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के कोरलाही में एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.