सीतापुर, मार्च 14 -- महोली, संवाददाता। जिले में गैस पाइप लाइन डलने के लिए खोद कर छोड़े गए गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार रात महोली के कसाईपुरवा में गैस पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार सभासद गिर कर चोटिल हो गए। उनके दोनों हाथ टूट गये। इससे पहले बीते 12 फरवरी को शहर कोतवाली स्थित मेला मैदान के पास गैसपाइप लाइन डालने के लिए खोदे गये पानी भरे गड्ढे में गाय गिर गई थी। काफी मशक्कत के बाद नगर पालिका कर्मचारी उसे बाहर निकाल पाए थे। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) की ओर से क्षेत्र में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) डालने का कार्य किया जा रहा है। महोली के कसाईपुरवा में गैस पाइप डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे के पास न तो बैरिकेडिंग की गई न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया। शुक्रवार रात में आदर्शनगर कसाई पुरवा निवासी सभास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.