सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली स्थित मेला मैदान के पास गैसपाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा हादसे का कारण बन रहा है। सड़क किनारे खोदे हुए पानी भरे गड्ढे में गुरुवार को एक गाय गिर गई। राहगीरों ने गाय को निकालने के लिए काफी मशक्कत की पर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने आधे घण्टे की मशक्क्त कर गाय को बाहर निकाला, तब जाकर गाय की जान बच सकी। वहीं, एक दिन पहले इसी गड्ढे में गिरकर बाइक सवार भी चोटिल हो गया था। गड्ढे के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से हादसा हो रहा है। मेला मैदान के पास गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार को को अचानक एक गाय गिर गई। गाय को गड्ढे में गिरा देख आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पानी भरे गड्ढे...