बलरामपुर, सितम्बर 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान करम्हना, भोजपुर पंप नहर और हरैयापुर कूड़ी में कराए जा रहे बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर परियोजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पूर्व विधायक ने पत्र में कहा है कि बाढ़ खंड बलरामपुर के कार्यालय से इन परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। उनके संज्ञान में आया है कि कार्यों में प्रयुक्त बोल्डर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जा रहे बोल्डर पुराने हैं और पहले से स्थल पर मौजूद थे। विभाग ने यदि इन्हें नया लाकर प्रयोग किया है तो कार्य शुरू होने से पहले की वीडियोग्राफ...