गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़े
कानपुर, जून 5 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई और खान-पान की वस्तुओं पर पड़ने लगा है। गैस, पेट्रोल और डीजल की लागत बढ़ने का असर दूध उत्पादन और उससे जुड़े उत्पादों पर पड़ रहा है। परिवहन खर्च तथा उत्पादन लागत बढ़ने से दूध से तैयार होने वाले उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में भी बदलाव हो रहा है। कई कंपनियों ने सीधे दाम बढ़ाने के बजाय उत्पाद की मात्रा कम कर दी है। यह भी पढ़ें- गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़े दो सौ ग्राम का पनीर पैकेट जो पहले 90 रुपये में मिलता था, अब 95 रुपये में बिक रहा है। वहीं दही के छोटे पैकेट में पहले जहां 85 ग्राम सामग्री रहती थी, अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.