हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। गैलेक्सी हाई स्कूल में शनिवार को फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, डेंगू जागरूकता दिवस तथा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सम्माननीय निदेशक चांद एवं प्राचार्य दीपक कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डेंगू जागरुकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने डेंगू से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए। इसके बाद आयोजित फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक चांद सर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में ...