गैलेक्सी हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।गैलेक्सी हाई स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना व्यक्त की। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कारगिल के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.