आगरा, जून 11 -- दयालबाग में आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप में गैलेक्सी ने मून को 21 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम ने 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 210 रन बनाए। नेहा यादव ने 74 रन बनाए, ऋतिक सिंह 40, अनमोल जैन 29 और अर्नव भारद्वाज ने 28 रनों का योगदान दिया। कॉसमॉस मून की ओर से जतिन शर्मा और धैर्य जैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मयंक बघेल और मिष्टी भारद्वाज को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम 33 ओवरों में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अचिंत्य गुप्ता ने 64 रनों की पारी खेली। यह भी पढ़ें- विशेष की विस्फोटक पारी से आनंदेश्वर इलेवन 64 रन से हारा मयंक बघेल ने 19 रन बनाए। विजयी टीम की तरफ से अभिज्ञ सिंघल ने 3, पवन यादव और ऋतिक सिंह ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच नेहा यादव को और फाइटर ऑफ द मैच अचिंत्य ...