प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल डीजल की किल्लत को देखते हुए नया आदेश जारी कर दिया गया है। गैलेन और बोतल में डीजल की बिक्री पर रोक का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि डीजल से चलने वाला ट्रैक्टर तो पंप तक ले जा सकते हैं लेकिन पंपिंग सेट व अन्य उपकरण जो डीजल से चलते हैं, उन्हें पंप तक कैसे लेकर जाएं। इस समस्या को देखते हुए किसानों पर गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।भाकियू भानु गुट के केके मिश्र ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी का एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें डीजल को भी दूसरे उपकरण में देने के लिए मना किया गया है। जबसे आदेश आया है तो कोई भी टंकी वाला इसमें डीजल नहीं दे रहा है। इससे जिले के लाखों किसान परेशान हैं क्योंकि जो स्थायी तौर ...