गोरखपुर, जून 21 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गैलन में डिजली नहीं मिलने से किसानों की समस्या बढ़ गयी है। ऐसे में धान की रोपाई का कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे उद्योग धंधे भी ठप होते नजर आ रहे हैं। खरीफ सीजन के बीच किसानों को गैलन में डीजल की उपलब्धता को लेकर किसान परेशान हैं। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर गैलन में डीजल देने पर रोक लगा दिया गया है। ऐसी स्थित में किसानों के धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के जेएन राय, अजय कुमार, शकील, विनोद आदि किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। बारिश नहीं होने से सिंचाई भी करना पड़ रहा है।ऐसे में डीजल गैलन में उपलब्ध न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वीरेंद्र, शंकर समेत कई किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खेती के कार्यों के ...