मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शादी समारोह के लिए जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने गैलन में डीजल देने से इनकार कर दिया तो घर के लोग भारी-भरकम जेनरेटर को धक्का मारते हुए उसे लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गए। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।

जेनरेटर में डीजल की कमी जानकारी के मुताबिक, अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव निवासी जोगिंदर राय की बहन की शादी है। इसको लेकर घर में तैयार चल रही है। शादी की रस्मों व तैयारियों के बीच अचानक जेनरेटर का डीजल खत्म हो गया। लाइट गुल होने पर शादी के रस्मों का मजा किरकिरा होने के डर से परिजनों ने घर के एक युवक को गैलन में डीजल लाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर भेजा। पंप पर आने के बाद सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कर्मियों ने गैलन में डीजल देने से मना क...