गंगापार, जनवरी 27 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के गैर सरकारी और मिनी बैंक व उनके एटीएम का संचालन पूर्ववत् होता रहा, लेकिन सरकारी राष्ट्रीयकृत बैंक तीसरे दिन भी बंद रहे। मांडा क्षेत्र के पीएनबी मांडा खास, हाटा, मांडा रोड की तीनों शाखाओं के अलावा बैंक आफ बड़ौदा, कोआपरेटिव बैंक भारतगंज, एसबीआई मांडा रोड, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चिलबिला आदि में मंगलवार को भी तालाबंदी रही। रविवार को साप्ताहिक बंदी और सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद मंगलवार को हड़ताल के चलते राष्ट्रीयकृत बैंक तीसरे दिन भी लगातार बंद होने से इन बैंक के उपभोक्ताओं को ताला देखकर बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि क्षेत्र के भारतगंज कस्बा के एचडीएफसी सहित गैर राष्ट्रीयकृत तमाम बैंक पूर्ववत् खोले गए, जिससे इन बैंकों के उपभोक्ताओं को काफी राहत रही। प्राइवेट बैंकों के अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.