शाहजहांपुर, मई 23 -- खुदागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव देवरास निवासी सुल्तान अहमद पर उसकी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खुदागंज थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री की शादी पहले हो चुकी है, लेकिन वह पिता के साथ ही घर पर रह रही थी। आरोप है कि 21 मार्च की शाम करीब 8:30 बजे सुल्तान अहमद उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री मकान निर्माण के लिए रखे दो लाख रुपये नकद, कुंडल और पायले भी अपने साथ ले गई है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- गैर समुदाय के व्यक्ति पर लगाया विवाहिता भगाने का आरोप थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही बरामद कर अ...