प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। तीन जून को वह सो रहा था, सुबह उसकी 18 वर्षीय बेटी चारपाई पर नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को बहका-फुसला कर भगा ले गया। गैर समुदाय के युवक के युवती को भगा ले जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...