फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। हथगाम थाना के एक गांव निवासी युवक ने एक युवक पर पत्नी का धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2011 को शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी। 15 अप्रैल 2024 को पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर घर से जेवर व 21 हजार रुपये नकद लेकर गैर समुदाय के युवक के साथ चली गईं। बिना तलाक लिए पत्नी का धर्म परिवर्तन कर निकाह करा दिया गया। थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी से अब मामले की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...