अमरोहा, अप्रैल 21 -- गजरौला। गैर समुदाय के युवकों ने युवती संग दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपियों ने युवती का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता युवती ने अपनी मौसी पर घटना को अंजाम दिलवाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने आरोपी दो युवकों समेत पीड़िता की मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती बीती 18 अप्रैल की रात अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के बाहर सड़क पर पहले से खड़े दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे रोकते हुए अभद्र व्यवहार किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट करते हुए वीडियो भी बना लिया। यह भी पढ़ें- युवती संग दूसरे समुदाय के युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इसी बीच युवती की मौसी व बच्चे मौके पर पहुंच ...