फतेहपुर, मई 8 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि हरियापुर निवासी गैर समुदाय रिजवान ने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उनकी पुत्री को खाने में कुछ खिलाकर अपने प्रभाव में कर लिया और चार मई को घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद तथा जेवरात लेकर फरार हो गया। तीन दिनों तक रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...