पीलीभीत, जून 9 -- गैर समुदाय का युवक एक युवती के घर मंगलवार दोपहर अचानक घुस गया। जिस युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके घर में एक गैर समुदाय का युवक घुस आया था। आरोप हैं कि गैर समुदाय का युवक लव जिहाद को लेकर उसके घर में घुसा था। जिसे समय रहते परिजनों ने पकड़ लिया। युवक से घर में घुसने का कारण पूछा तो, प्रेमिका से मिलने आने की बात कही थी। गुस्साए परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा,परिजनों ने पीटा बाद में डायल 112 पर फोन कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक ने भी प्रेमिका से मिलने जाने की बात स्वीकारी है। ...