गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। गैर संचारी विभाग की इमारत की छत पर लगे एयर कंडीशनर के पांच आउटडोर यूनिट चोरी होने का मामला सामने आया है। खुलासा तब हुआ जब एसी बंद होने पर कर्मचारी ने छत पर चढ़कर देखा। मामले में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।एमएमजी परिसर स्थित पुराने महिला अस्पताल में फिलहाल गैर संचारी विभाग की ओपीडी चलती है। इस इमारत में मानसिक रोग विशेषज्ञ के अलावा फिजिशियन डॉ. पवन कुमारी, फिजियोथैरेपिस्ट अनुराग, दंत चिकित्सक डॉ. मोहिनी, एआरटी सेंटर और ओएसटी सेंटर है। इन कमरों में लगे एसी पिछले करीब 10 दिनों से काम नहीं कर रहे थे। शुरुआत में तकनीकी खराबी मानकर 18 अप्रैल को एएमसी कंपनी को सूचना दी गई। कंपनी के कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी ने जब छत पर जाकर देखा तो पाया कि पांच एसी के आउटडोर यूनिट गायब हैं। इस खुलासे के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.