गैर-संचारी रोगों के 8.27 लाख लोगों की जांच
मधुबनी, अक्टूबर 6 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए 2 सितंबर से 30 नवंबर तक विशेष जांच अभियान चल रहा है। 30 सितंबर तक 8,78,700 के लक्ष्य के विरुद्ध 8,27,988 लोगों की जांच हो चुकी है, जो 94 प्रतिशत है। अभियान 606 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से संचालित हो रहा है। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, श्वसन रोग और फैटी लिवर की जांच की जा रही है। कई प्रखंडों में कालुआही 105%, पंडौल 102%, लखनौर 101% सहित 100 प्रतिशत से अधिक कवरेज दर्ज हुआ है। अभियान में 8,19,685 लोगों की उच्च रक्तचाप जांच हुई, जिसमें 18,685 को रेफर किया गया, 83,634 में बीमारी की पहचान हुई और 66,401 उपचार में हैं। वहीं 6,56,208 लोगों की मधुमेह जांच में 15,228 रेफर हुए, 62,539 में मधुमेह मिला और 50,124 उपचाररत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.