आरा, अगस्त 31 -- -स्वास्थ्य विभाग की टीम सामुदायिक स्तर तक पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी -बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने की बजाय शुरुआती अवस्था में ही पहचाना जायेगा आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गैर संचारी रोगों के खिलाफ जिले में जांच और उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान आज एक सितंबर से शुरू होगा, जो आगामी 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम सामुदायिक स्तर तक पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। जरूरत के अनुसार जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार, दवा और आगे की स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों को जोड़ा जाएगा। इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से निर्देश जारी किया गया हैं। अभियान का नाम जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार रखा गया है। गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, गैर-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज...