गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर। कैंसर समेत गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एम्स, स्वास्थ्य विभाग व जान हापकिंस विश्वविद्यालय अमेरिका की संस्था जपाइगो के विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में बुधवार को एम्स में बैठक हुई। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि कैंसर स्क्रीनिंग के लिए डाक्टरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब यह प्रशिक्षण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक ले जाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों की स्क्रीनिंग की जा सके। तीनों संस्थान मिलकर गैर संचारी रोगों की रोकथाम की योजना बनाएंगे। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ की जाएंगी। जपाइगो से डॉ. संजय ने बैठक में भाग लिया। यह भी पढ़ें- एम्स का आयुष विभाग मरीजों को सिखा रहा योग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.