आगरा, दिसम्बर 19 -- शिक्षक ही पथप्रदर्शक के रूप में अपना आदर्श प्रस्तुत कर समाज को सही दिशा देता है। वह कुम्हार की तरह कुल्हड़ भी बना सकता है और गणेश का निर्माण भी कर सकता है। यह गुण व्यक्ति में केवल शिक्षक ही विकसित कर सकता है। यह बात चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उदय भान सिंह ने कही। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक डॉ. भोज कुमार शर्मा ने सुचिता पूर्ण परीक्षा और पारदर्शी मूल्यांकन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शक के दायरे में लाकर सरकार जबरन गैर शैक्षणिक कार्यों में उनका उपयोग कर रही है। यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव नकलविहीन परीक्षा और पारदर्शी मूल्यांकन का हिमायती रहा है। प्रदेश अध्यक...