मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर में सिंघानिया चौक के पास संचालित एक दवा दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में दवा जब्त की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा एवं एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस जैसे ही छापेमारी के लिए पहुंची हड़कंप मच गया। जांच के क्रम में दुकानदार से लाइसेंस की मांग की गई। लाइसेंस नहीं दिखाने पर दुकान में रखा दवा जब्त करने का आदेश दिया गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं ड्रग इंस्पेक्टर के निगरानी में दवा जब्त कर लिया। जब्त दवा की जांच की गई। एसडीओ ने बताया कि सिंघानिया चौक के पास गैर लाइसेंसी दवा दुकान संचालित होने की सूचना पर फातमी मेडिकल हॉल में छापेमारी कर दवा जब्त की गई है। बिना लाइसेंस दुकान चलाने के आरोप में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर, धावा दल के दवा दुकान प...