मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के विज्ञान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार गैर रासायनिक तरीके से कीट नियंत्रण का उपकरण बनाया है। इसके डिजाइन को केंद्र सरकार से पेटेंट मिला है। प्रो. मनेंद्र ने बताया कि यह उपकरण इंटेलिजेंट इंसेक्ट ट्रैप पर आधारित है, जो कीटों की प्रजाति-विशेष पहचान कर लक्षित एवं गैर-रासायनिक कीट नियंत्रण को संभव बनाती है। यह प्रणाली कृषि क्षेत्रों, आवासीय परिसरों, गोदामों, ग्रीनहाउस तथा सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। बताया कि इस उपकरण की बाहरी संरचना मौसम-प्रतिरोधी आवरण से निर्मित है, जिसमें कीटों के प्रवेश के लिए बहु-द्वार, वेंटिलेशन स्लॉट तथा ऑप्टिकल सेंसिंग के लिए पारदर्शी अथवा अर्ध-पारदर्शी भाग शामिल हैं। कीटों को आकर्षित करने के लिए प्रकाश, व...