बस्ती, जुलाई 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह तथा जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और बीएसए को विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान तथा शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

शिक्षकों की मांगें डीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने कहा कि जनपद में काफी संख्या में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इन विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों के ना...