गंगापार, अप्रैल 22 -- गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच से कई स्कूलों में हड़कंप मचा रहा। खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया शिव अवतार द्वारा बुधवार को कई विद्यालयों की जांच किया गया। गारापुर के पास तकिया चौराहा स्थित ग्रीन पब्लिक स्कूल की जांच के दौरान विद्यालय में प्रबंधक व प्रधानाचार्य नदारद मिले। मौके पर उपस्थित शिक्षकों से विद्यालय की मान्यता से संबंधित कागजात मांगने पर कोई दिखा नहीं पाया। बीईओ ने बताया कि अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी कर मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो दिवस के अंदर मान्यता संबंधी कागजात बीआरसी कार्यालय पर भेजने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में कागजात नहीं मिला तो स्कूल के खिलाफ विधिक कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के फर्ज...