पटना, अक्टूबर 9 -- बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। तेज प्रताप उनके चरित्र पर सवाल उठाने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने कुछ ही समय बाद लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया था। एक बार उन्हें फोन पर गैर मर्द से चैट करते देखा था। तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि ऐश्वर्या रात भर पार्टी करती थीं और उन्हें सुबह पूजा करने से रोकती थी। तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। पिछले साल पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद उन्होंने जेजेडी नाम से नई पार्टी बनाई थी। तेज प्रताप हाल ही में ओटीटी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में नजर ...