कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले में गैर मजरुआ जमीन का रसीद निर्गत नहीं होने के मामले को लेकर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने विधानसभा में आवाज उठाई है। बुधवार को आयोजित शून्यकाल के दौरान उन्होंने इस गंभीर समस्या को सदन के समक्ष रखते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कोडरमा जिले, विशेषकर झुमरीतिलैया क्षेत्र में गैर मजरुआ जमीन का रसीद निर्गत नहीं हो पा रहा है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसीद निर्गत नहीं होने से एक ओर जहां लोग अपनी जमीन से संबंधित वैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। विधायक ने सरकार से मांग की कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए विशेष शिविर आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.