बिहारशरीफ, मार्च 15 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। वामसेफ का कैडर प्रशिक्षण शिविर रविवार को मोगलकुआं मोहल्ले में लगाया गया। सबसे पहले कैडर आलोक कुमार के असामयिक निधन पर श्रद्वांजलि दी गयी। केशो जमादार ने कहा कि संगठन की विचारधारा ही उसकी ताकत है। महात्मा फूले, बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। गैर बराबरी की खाई से समाज में नफरत पनप रही है। उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि अंधविश्वास, छुआछुत, असमानता मिटने से ही देश सभ्य बन सकता है। शिवबालक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांगठनिक ढांचा और विचारधारा पर चर्चा की गयी। जाहिद अंसारी ने कहा कि निचले तबके के लोगों की समस्याओं के निराकरण का संकल्प लेना होगा। श्रीकांत कुमार ने संविधान संरक्षा, संवर्धन व सुरक्षा का नारा दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान, राजेश कुमार रमन...