नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल। मल्लीताल में पर्यटकों को परेशान करने और यातायात बाधित करने पर पुलिस ने एक अवैध गाइड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पिलग्रिम लॉज निवासी मोहम्मद तालिब, पुराने घोड़ा स्टैंड के पास वाहनों को रोककर पर्यटकों को होटल दिलाने का झांसा दे रहा था। जांच में युवक का पंजीकरण कार्ड एक्सपायर पाया गया। कोतवाल हेम पंत के अनुसार, युवक पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पर्यटकों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...