वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू से सम्बद्ध डीएवी पीजी कॉलेज के गैर जेआरएफ शोधार्थियों को कॉलेज प्रबंधन की तरफ से फेलोशिप प्रदान की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मंगलवार को यह घोषणा की गई। इस निर्णय के साथ ही डीएवी गैर जेआरएफ शोधार्थियों को फेलोशिप देने वाला पहला संबद्ध कॉलेज बन गया है। कॉलेज प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक में इस बिंदु पर सहमति बनी थी। कॉलेज की तरफ से अब हर गैर जेआरएफ शोध छात्र को 8 हजार रुपये प्रतिमाह की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन छात्रों पर लागू होगा, जिन्हें किसी भी प्रकार की फेलोशिप नहीं मिलती। प्रबंधक ने बताया कि यह शुरुआत कॉलेज में शोध को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय के मानक के अनुरूप शोध छात्रों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.