कौशाम्बी, दिसम्बर 4 -- जिले में तैनात गैर जनपद के सफाई कर्मचारियों को भदोही में तैनात किये जाने का शासन ने मौका दिया है। इसके चलते भदोही में तैनाती कराने के इच्छुक सफाई कर्मचारी सहमति पत्र व शपथ पत्र देकर अपनी तैनाती भदोही जनपद में सुनिश्चित करा सकते हैं। भदोही जनपद में किन्ही कारणों से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से सर-प्लस के तहत भदोही में सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण किये जाने के लिए आप्शन दिया गया है। इस आशय का पत्र शासन द्वारा डीपीआरओ को भेजा गया है। ऐसे में जिले में तैनात गैर जनपद के सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण सर-प्लस योजना के तहत भदोही आसानी से हो सकता है। भदोही जाने के इच्छुक सफाई कर्मचारियों से उनका सहमति पत्र व शपथ लिये जाने के लिए डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने आठो ब्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.