दुमका, मई 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। 15 साल पुराने सड़क दुर्घटना के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी 55 वर्षीय सागर मांझी पिता बाबूलाल मांझी को ऊपर बहियारी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि सोमवार को एएसआई निर्मल कुमार सिंह के नेतृत्व में जरमुंडी पुलिस ऊपर बहियारी गांव से गैर जमानती धाराओं में फरार चल रहे वारंटी सागर मांझी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ दुमका नगर थाना कांड संख्या 49/2010 के तहत गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दायर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...