औरंगाबाद, मई 23 -- खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गैर-जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी राजेश्वर पासवान है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...