अलीगढ़, अप्रैल 20 -- खैर, संवाददाता। क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की ग्रामीण टीम और खैर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रिय गैर जनपद के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू के साथ-साथ नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और चांदी का सिक्का भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, बीती 7 अप्रैल को कस्बा खैर में कई जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ संजीव तोमर और आईपीएस सम्यक चौधरी के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमना रोड स्थित एक मजार के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ लिया, जब वे फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ में आर...