महाराजगंज, सितम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर सभागार में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद शत-प्रतिशत रिपोर्ट को यूविन पोर्टल पर अपलोड करना है। लेकिन कई एएनएम पोर्टल पर समय से रिपोर्ट अपलोड नही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रखना है। इसके लिए गैर गर्भवती महिलाओं को हर सप्ताह आयरन फोलिक एसिड(आईएफए) की खुराक देने का कार्य करें। एचईओ श्रीभागवत सिंह ने कहा कि हर एएनएम को सत्र पर दस बाल आभा आईडी बनाना है। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने मंत्रा ऐप पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव के बाद दर्ज सूचना को अपलोड करने की जानकारी दी। बैठक में प्रदीप कुमार, रागिनी चौधरी,अनुराधा सिंह, साधना मद्धेशिया, वंदना भारती, पुनीता, प्रतिमा, पुष्पा, अनीता यादव, बबीत...