प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। अब महिलाएं केवल कृषि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गैर कृषि कार्यों से भी अपनी आजीविका कमा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद प्रयागराज में 16,532 एसएचजी सदस्य गैर कृषि गतिविधियों के जरिए आय अर्जित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सेनिटाइजर निर्माण, कॉस्मेटिक उत्पाद, किराना दुकान संचालन, ब्यूटी पार्लर, चप्पल निर्माण तथा मिट्टी की मूर्ति जैसे लघु उद्योग स्थापित की हैं। इन कार्यों से महिलाओं को न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले की 1,540 ग्राम पंचायतों में 25,467 स्वयं सहायता समूहों का ...