मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में नौवें आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया है। चुनार के चेरा के पुरा निवासी इंदल मौर्या ने 18 जनवरी को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध घर पर आकर गाली-गलौज, मारपीट व महिलाओं के साथ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। गंभीर रूप से घायल रविचन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में नौवें आरोपी सरैया सिकंदरपुर निवासी धीरज सोनकर को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...