मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के चार आरोपी को शुक्रवार गिरफ्तार किया है। मारपीट मेंजख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। क्षेत्र के चेरा के पुरा गांव में बाइक तेज गति से चलाने के विरोध में 18 जनवरी को मारपीट हो गई थी। विपक्षियों ने इंदल मौर्या के घर पर आकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में रविचंद्र समेत अन्य लोग जख्मी हुए थे। रविचंद्र की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ भेज दिया गया था। पीड़ित इंदल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 20 जनवरी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल रविचन्द्र की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.