हरदोई, दिसम्बर 9 -- हरपालपुर। अधेड़ की मौत के मामले में चार भाइयों पर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में अभियोग दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव निवासी मुरारी ने 21 नबंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसका छोटा भाई राजीव उस रात चाऊंपुर गांव से आटा लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही कल्लू उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कल्लू ने उसे लात-घूसों और डंडों से पीटा था। इस पर राजीव वहां से भागने लगा तो पीछे से आए आरोपित के भाई मनोज, रामू और अशोक ने भी उसे पकड़कर लात-घूसों और डंडों से पीट दिया था। इस कारण राजीव की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मंगलवार को पुलिस ने घटना में नामजद आरो...