गैर इरादतन हत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उन्नाव, जून 5 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव की रहने वाली 38 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रंजीत की बुधवार छत से उतरते समय जीने से गिरकर मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को मृतका मंजू के बबुरी गांव निवासी भाई ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर पति रंजीत, ससुर प्रेम शंकर, सास कुमारी, देवर अजीत व देवरानी रेखा वर्मा पर मारपीट सहित हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को पति रंजीत को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि रंजीत को कृषि विज्ञान केंद्र धौरा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.